शक्तिफार्म में कांग्रेस नगर अध्यक्ष समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल
रुद्रपुर, जून 15 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म में कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय विश्वास अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। रविवार शाम आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उनका और समर्थकों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। विनय विश्वास नगर पंचायत शक्तिगढ़ के चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रह चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी समेत तीन उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव में विजयी निर्दलीय प्रत्याशी सुमित मंडल बाद में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। विनय विश्वास ने कहा कि क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा द्वारा कराए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। वहीं, मंत्री बहुगुणा ने कहा कि सितारगंज और शक्तिफार्म क्षेत्र में कई विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है और भाजपा जनता के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.