धनबाद, मई 25 -- धनबाद। बंगाल में प्रस्तावित आरआरई के मद्देनजर 27 मई को कोलकाता से खुलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस 75 मिनट की देरी से खुलेगी। उसी दिन हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस भी रास्ते में 75 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 26 मई को समय पर चलने पर नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस को भी पानागढ़ से पहले एक घंटे कंट्रोल किया जाएगा। धनबाद होकर चल रही खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल भी प्रभावित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...