उरई, मार्च 8 -- उरई। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में दीप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री शक्तिपीठ के परिव्राजक पं. दीनदयाल के सान्निध्य में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा बच्चों में वैदिक संस्कारों से सुसंस्कृत जीवन का निर्माण होता है और यही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम की शुरुआत पंचतत्व पूजन से हुई, जिसके बाद गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ सामूहिक आहुतियां दी गईं। कार्यक्रम में ट्रस्टी कृष्णा गुप्ता व राजेश गुप्ता द्वारा 56 प्रकार का प्रसाद भी अर्पित किया गया। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...