संभल, अप्रैल 11 -- शहर के शक्तिनगर कॉलोनी में भक्ति और आस्था के बीच शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। कथा से पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा से पूर्व श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ आकर्षक कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। शक्तिनगर से शुरू हुई कलश यात्रा आसपास की गलियों और चौराहों से होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन कथा वाचक शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाली दिव्य धारा है। उन्होंने बताया कि यह कथा मनुष्य को अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.