सोनभद्र, अप्रैल 17 -- शक्तिनगर। स्थानीय थाना पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्र के सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर स्थित एक बैंक से दिनदहाड़े हुई डकैती के मामले का फुटेज जारी किया है। शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर साढे़ृ12 बजे घटना में शामिल कुल पांच लोगों का फुटेज जारी किया गया है। बताया कि एक बाइक पर तीन तथा दूसरी बाइक पर दो बदमाश सवार हैं। उनके पास हथियारों के साथ बैग में बैंक से डकैती किए गए रुपये भी सीसीटीवी फुटेज में दिखने की बात की है। यूपी और छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने घेराबंदी कर डकैतों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- MP के सिंगरौली में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में बैंक में लूट, लाखों का कैश व सोना लेकर फरार पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा डकैती करने के बाद बाइक से बैढ़न गनियारी होते हुए बीजपुर ...