रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। शक्तिगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने 95.64 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए नगर पंचायत भवन का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के शुरू होने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने के साथ ही आम नागरिकों को एक सुव्यवस्थित और आधुनिक सुविधा केंद्र उपलब्ध होगा। शुक्रवार को नगर पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित मंडल ने सभासदों के साथ विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नया भवन नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को आधुनिक स्वरूप देगा, जिससे पारदर्शिता और कार्यों में गति आएगी। वर्तमान में नागरिकों को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे असुविधा होती है, लेकिन नए भवन के निर्माण के बाद सभी सेवाएं एक ही स्थान पर सु...