जहानाबाद, जून 11 -- 15 दिनों से ऑक्सीजन की सुविधा है ठप रतनी, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शकूराबाद स्थित रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अज्ञात चोरों ने ऑक्सीजन की पाइप की चोरी कर ली है जिसके कारण बीते 15 दिनों से ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ा हुआ है। मालूम हो कि रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक बेड तक ऑक्सीजन की सुविधा को लेकर पाइपलाइन लगाया गया था जो अज्ञात चोरों ने एक पाइप लाइन को उखाड़ ले भागा जिसके कारण ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ गया है। इस मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने बताया कि गत 15 दिनों से ऑक्सीजन सप्लाई ठप पड़ा हुआ है किसी चोर ने पाइप को चोरी कर लिया है। आपातकाल स्थिति में छोटा सिलेंडर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में न...