शकूराबाद बाजार में सेल्स टैक्स की छापेमारी के अफवाह पर धड़ाधड़ बंद हुईं दुकानें
जहानाबाद, मार्च 19 -- रतनी, निज संवाददाता शकुराबाद बाजार की अधिकतर दुकानों का शटर गुरुवार को शाम चार बजे अचानक गिरने लगा। दुकानदार दुकान में बैठे ग्राहकों को बाहर निकाल अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर वहां से हटने लगे। इधर, अचानक दुकानें बंद होते देख बाजार में मौजूद खरीदारों के बीच इस बात को लेकर अफरातफरी मच गई कि आखिरकार अचानक दुकानें बंद क्यों हो रही हैं। इसी बीच पता चला कि सेल्स टैक्स की टीम बाजार की दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने वाली है। इधर, इससे खरीदारी को आए लोग परेशान रहे। खासकर सोने-चांदी, रेडिमेड कपड़ा, किराना दुकान एवं सीमेंट- छड़ के दुकानदारों में अधिक खलबली थी। इधर, सेल्स टैक्स के आने के अफवाह मात्र से बाजार का सब्जी बिक्रेता एवं गुमटियां छोड़ सभी दुकानों का बंद होना यह प्रमाणित कर रहा था कि सेल्स टैक्स की टीम का किस कदर ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.