नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए शकूरबस्ती से फुलेरा जंक्शन के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09713 फुलेरा जंक्शन से सुबह 10:40 बजे (29 दिसंबर से 1 जनवरी तक) चलकर शाम 4:30 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09714 शकूरबस्ती से शाम 7 बजे (29 दिसंबर से 1 जनवरी तक) चलकर रात 2:30 बजे फुलेरा जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह गाड़ी कुल आठ फेरे लगाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...