लखनऊ, मार्च 13 -- -यहां ऑडियो बुक के जरिए सुन सकेंगे 'सुधा और चंदर' की त्याग और दर्द भरी प्रेम कहानी -विवि के टॉकिंग बुक स्टूडियो में उपलब्ध हैं 3500 से अधिक ऑडियो पुस्तकेंलखनऊ, कार्यालय संवाददाताडॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में स्थापित टॉकिंग बुक स्टूडियो विद्यार्थियों के लिए ज्ञान और साहित्य को सुनने का प्रभावी माध्यम बन गया है। अब यहां किताबें केवल पढ़ी ही नहीं, बल्कि ऑडियो बुक के रूप में सुनी भी जा रही हैं।स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में संचालित इस स्टूडियो के माध्यम से विद्यार्थी प्रसिद्ध उपन्यास गुनाहों का देवता के पात्र सुधा और चंदर की त्याग, प्रेम और पीड़ा से भरी कहानी के साथ ही मुंशी प्रेमचन्द के उपन्यास गोदान, निर्मला, रंगभूमि और सेवा सदन को भी ऑडियो बुक के जरिए सुन सकते हैं।...