शकुंतला विवि में दृष्टिबाधित विद्यार्थी स्क्राइब के बजाय लैपटॉप से दे रहे परीक्षा
लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये एक महत्वपूर्ण एवं अभिनव पहल शुरू की है। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को स्क्राइब (लेखक) के स्थान पर लैपटॉप से सेमेस्टर परीक्षाएं देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय की यह पहल दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने, कार्यकुशलता विकसित करने एवं भविष्य के रोजगारोन्मुख वातावरण के लिए तैयार करने की दिशा में अच्छा कदम है।मई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में 12 दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को लैपटॉप मुहैया कराए गए हैं। विवि के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने निरीक्षण कर लैपटॉप से परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों से संवाद कर कठिनाइयों, तकनीकी अनुभवों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- BSTC Pre DElEd 2026 परीक्षा में इन गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.