लखनऊ, अप्रैल 25 -- बेल्ट और धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप पुलिस ने छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दीकाकोरी, संवाददाता।मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के दिव्यांग छात्र ने पांच सीनियर छात्रों पर रैगिंग एवं गाली गलौज करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।विश्वविद्यालय में हॉस्टल निवासी दिव्यांग छात्र गौरव कुमार स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। गौरव के अनुसार बुधवार रात विश्वविद्यालय के सीनियर छात्र अंकित (बीएड चतुर्थ सेमेस्टर), हरीश (बीएड चतुर्थ सेमेस्टर), आकाश (डीएड चतुर्थ सेमेस्टर), राम नरेश (एमए) और नाजिम अलीम (बीएड द्वितीय सेमेस्टर) ने रोक लिया और गाली गलौज की। यह भी पढ़ें- शकुंतला मिश्रा विश्ववि...