पाकुड़, जुलाई 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ स्थित शकुंतला पैरामेडिकल कॉलेज में गुरूवार को वरिष्ठ लैब टेक्नोलॉजिस्ट द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। इस अवसर पर कॉलेज के ट्यूटर रमेश कुमार, अंजना कुमारी तथा कॉलेज के संचालक राजेश रविदास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ट्यूबरकुलोसिस परीक्षण, आरबीसी एवं डब्ल्यूबीसी काउंट, ब्लड स्मीयर तैयार करना, लिशमैन स्टैनिंग तथा ग्राम स्टैनिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रयोगशाला तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक प्रक्रिया का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को सही विध...