झांसी, जून 17 -- झांसी। किसान यदि शकरकंद में पैसा कमाना चाहते है तो इसके लिए तैयार रहें और नर्सरी जून जुलाई में बनाएं। सितम्बर से अक्टूबर तक इसकी रोपाई खेतों में हो सकती है। जिसके बाद किसान अच्छा दाम कमा सकते है। इसकी बाजार में डिमांड भी बनी रहती है और जब यह बाजार में आती है तब त्योहारों की अधिकता में इसका खूब प्रयोग होता। रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी के सब्जी वैज्ञानिक डॉ. बृज बिहारी शर्मा ने वैज्ञानिक विधि से शकरकंद की नर्सरी तैयार करने की सलाह दी है।

नर्सरी बनाने की विधि डॉ. शर्मा ने बताया कि शकरकंद एक पौष्टिक एवं लाभकारी कंदीय जड़ वाली सब्जी है। इसकी खेती देश के बहुतायत राज्यों में बड़े पैमाने पर की जाती है। बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए स्वस्थ एवं रोगमुक्त नर्सरी तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। शकरकंद की नर्सर...