चाईबासा, दिसम्बर 14 -- चाईबासा, संवाददाता। स्थानीय शंभू मंदिर से शनिवार को शुभ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः शंभू मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। यह जानकारी यज्ञ संयोजिका प्रो. डॉ. शशिलता ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे शुभ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर को सुबह 7 से 9 बजे योग, ध्यान, जप, देव पूजन, यज्ञ और विविध संस्कार कार्यक्रम चलेगा। दोपहर 2 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से महायज्ञ में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...