बांका, दिसम्बर 11 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 14 पैक्सों में 139 किसानों से 1147. 75 एमटी धान की खरीदारी हुई है। गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए सहकारिता पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल में दो किसानों से 18 एमटी धान की खरीदारी हुई। बताया कि चुटिया बेलारी पैक्सों में जल्द ही धान की खरीदारी प्रारंभ होगी। इसके अलावा जहां धान की खरीदारी नहीं हो रही है, वैसे किसान स्वयं व्यापार मंडल में अपना धान बेच सकते हैं। जिसमें 2369 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों का धान लिया जा रहा है। वहीं करसोप, पड़रिया, बिरनौधा एवं छत्रहार में भी जल्द से जल्द धान की खरीदारी प्रारंभ हो इसके लिए विभाग प्रयासरत हैं। डिफाल्टर वाले किसान को नजदीक के क्रय केंद्रों से टैग करने की भी प्रक्रिया चल रहा है। जबकि कुछ किसान मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.