बांका, जनवरी 31 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज में विजीलेंस की इंट्री पर दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रखंड वासियों ने बताया कि शंभूगंज नगर पंचायत भी नहीं है। जबकि दो वर्ष के अंतराल में तीन दफा विजीलेंस टीम शंभूगंज पहुंच चुके हैं। वहीं गुलनी गांव में गगन सिंह के घर बीते गुरुवार को यूपी की सतर्कता अधिष्ठान विजीलेंस द्वारा घर, कागज - पत्र, खेत व खलिहानों सहित अन्य मुआयना किया गया। जिसमें आरोपी के परिजनों ने विजीलेंस टीम को जांच-पड़ताल में भरपूर सहयोग किया। परिजनों ने बताया कि जांच में पदाधिकारियों को कुछ अवैध प्रमाण नहीं मिला। जिसमें पैतृक संपत्ति का भी आकलन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान अधिकारियों द्वारा विभिन्न जायजा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में चहुंओर गलत तरीके से धन अर्जित करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है कि कब...