बांका, मई 1 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित कुन्नथ गांव में वार्ड संख्या 04 महादलित टोला वासियों को सरकार की दूरदर्शी महत्वपूर्ण सात निश्चय योजना में नल जल योजना का लाभ आज तक नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि दर्जनों घरों में शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। जबकि गांव के कई घरों में नल - जल का कनेक्शन भी नहीं किया गया है। ग्रामीण सिकंदर दास, राजू दास, भगवान दास, रामस्वरूप दास, बजरंगी ठाकुर, मिथुन ठाकुर, शिवनंदन ठाकुर, धीरज सिंह, मुकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित दर्जनों ने बताया कि सरकार द्वारा सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण नल जल योजना है। लेकिन विभाग की उदासीनता से महादलित टोला वासियों को सरकार की नल जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रा...