बांका, अक्टूबर 12 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें वैदपुर पंचायत गांव से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार में जीतो यादव, धीरो यादव, शशिकांत सिंह एवं विभाष सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शनिवार को बांका भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...