बांका, अप्रैल 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज के गोयडा गांव में सड़क की जमीन पर नाला की खुदाई जेसीबी मशीन से की गई। ग्रामीणों ने लघु जल संसाधन विभाग एवं संवेदक के खिलाफ सड़क की जमीन को अतिक्रमित करने का आरोप लगाया। जेसीबी से नाला खोदाई कर सड़क की चौड़ीकरण काम अवरूद्ध हो सकता है। ग्रामीण प्रेमशंकर तिवारी, बिनोद मिश्र, छोटू कुमार सहित अन्य ने बताया कि रामचुआ पंचायत के गोयड़ा लखनपुर मौजा में बदुआ नदी पर लघु जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई बियर का निर्माण किया गया है। किसानों के खेतों तक बदुआ का पानी पहुंचे, इसके लिए जगह - जगह डांड , नाला इत्यादि खोदाई का काम चल रहा है। विभाग के कर्मचारियों एवं संवेदक द्वारा पूर्व के बने सिंचाई नाला की खोदाई नहीं किया। संवेदक अपनी सुविधानुसार सड़क से सटे हुए भाग पर जेसीबी मशीन से खुदाई किया। ग्रामीण...