बांका, फरवरी 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है। इसके लिए अलग से खेल मंत्रालय बनाया गया है। शिल्ड लाओ सरकारी नौकरी पाओ सहित अन्य तरह की योजनाएं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रही है। जिससे देश व विदेशों में भारत का मान - सम्मान शिखर पर पहुंचे। प्रखंड स्तर से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है। बिहार सरकार ने प्रत्येक पंचायतों में कम से कम एक खेल मैदान परिसर का निर्माण कार्य पूरा कर रही है। साथ ही प्रखंड स्तरीय एक स्टेडियम का भी निर्माण किया जा रहा है। इस क्रम में दो वर्ष पूर्व शंभूगंंज में सीएचसी समीप करोड़ों की लागत से कुरमा खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा किया गया। लेकिन स्टेडियम का आज तक सौंदर्यीकरण नहीं किया गया। स्टेडियम के नाम पर चहुंओर बॉउंड्...