बांका, मई 25 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में समकालीन अभियान तहत फरारी व वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें दो गांवों से विभिन्न कांडों के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसमें मिर्जापुर से इश्तिहार आरोपी शंकर दास एवं एक कांड के आरोपी पहाड़ी खजुरी गांव के मनोज राम शामिल हैं। बताया कि मिर्जापुर के उक्त आरोपी वर्षों से फरार चल रहा था। जहां इश्तिहार चिपकाने के बावजूद भी समाज की मुख्य धारा से अलग बह रहा था। बीती रात शनिवार को थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी के ठिकाने से दबोच लिया गया। यह भी पढ़ें- फरार आरोपितों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तिहार पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया...