बांका, मई 22 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज-बांका मुख्य पथ पर खपड़ा चौंक स्थित बाजार के एक फ्लावर्स दुकान में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अगलगी घटना हुई। घटना का कारण बिजली की सोर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। दुकान में रखा हुआ फ्रिज में किसी तरह आग लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग ने दुकान में रखा हुआ सभी सामग्री को जला डाला। जबकि दुकान में रखा हुआ पटाखे आग में घी डालने का काम किया। यह भी पढ़ें- खपड़ा चौक पर फूल दुकान में भीषण आग, पटाखों से बढ़ी दहशतदुकानदार की प्रतिक्रिया पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह सात बजे दुकान खोलकर जरूरी कामों से बाहर निकल गया। अजगैबीनाथ धाम पहुंचने पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो दौड़े शंभूगंंज पहुंचे। जहां अपनी दुकान की हालत देख दंग रह गए। हालांकि स्थानीय लोगों एवं बाजार वासियों के ...