बांका, मई 20 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। सम्राट सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्या का समाधान करने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के छत्रहार एवं वैदपुर पंचायत में सरकार के निर्देश पर मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किया गया।‌ शिविर में सभी विभागों द्वारा अपना - अपना काउंटर लगाया गया था। प्रत्येक काउंटर पर पंचायत के 40 आवेदन पत्र जमा हुए। शिविर में जनता द्वारा अपने समस्या को लेकर आवेदन दिया गया। यह भी पढ़ें- जनसेवा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा: रामकृपाल यादवआयुक्त का अवलोकन वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए छतहार पंचायत के सहयोग शिविर में मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त सह भागलपुर प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सभी विभाग के बने काउंट...