शंभूगंज ने हरपुर को 29 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
मुंगेर, मई 24 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड अंतर्गत धौरी पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव मैदान पर आयोजित केसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शंभूगंज और हरपुर टीम के बीच खेला गया। शंभूगंज ने हरपुर को 29 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरपुर टीम के कप्तान विद्यासागर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शंभूगंज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरपुर की टीम 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार शंभूगंज की टीम ने 29 रन से यह मुकाबला जीत लिया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट: फाइनल मुकाबले में समसा ने बखरी को हराया मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनू सरकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समाजसेवी नीरज कुमार और मुकेश कुमार उर्फ दीपक कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.