बांका, मार्च 17 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न कांडों के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं परमानंदपुर पंचायत स्थित ईटवा गांव के कोर्ट से निर्गत इस्तेहार वारंटी लाल मोहन कुमार एवं एनबी डब्ल्यू वारंटी चौतरा गांव के कपीस यादव को पुलिस ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में सोमवार को बांका भेज दिया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस तरह अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.