बांका, मई 9 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज खेसर मोड़ समीप सड़क किनारे खड़ी एक गैरेज से विगत माह एसकेएम शिक्षण संस्थान की बोलेरो वाहन चोरी हो गई थी। थाने में शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। जिसमें मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के आरोपी मोहम्मद आसिफ को पुलिस ने पिछले माह ही गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने काफी खोजबीन कर गिरीडीह से बरामद कर लिया। पुलिस की सफलता पर एसकेएम विद्यालय पकरिया परिवार ने आभार जताया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज बाजार से चोरी की एंबुलेंस युक्त बलेरो वाहन को पुलिस ने झारखंड के गिरीडीह से बरामद कर लिया है। यह भी पढ़ें- पर्स लेकर भाग रहे आरोपित को पकड़ा, धुनाई शुक्रवार को पुलिस ने उक्त बोलेरो को थाना लाया। हालांकि इस कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने 21 अप्रैल को गिरफ्तार कर ...