बांका, फरवरी 23 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत रूदपैय गांव में आयोजित महारूद्र महायज्ञ में इन दिनों आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों के साथ-साथ पड़ोसी जिलों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-कुंड से उठती आहुतियों की सुगंध और भक्ति संगीत से माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। यज्ञ मंडप में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु सुबह से ही यज्ञ स्थल पर पहुंचकर मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। मान्यता है कि महारूद्र महायज्ञ में सच्चे मन से परिक्रमा करने और भगवान शिव का स्मरण करने से पाप और संताप दूर होते हैं तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.