बांका, दिसम्बर 5 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज के मालडीह बहियार में बीते बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं दो दिन बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। जिससे क्षेत्र में चहुंओर चर्चा का विषय बना हुआ है। अज्ञात शव की पहचान करना पुलिस व प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। मालडीह बहियार के धान खेत में लावारिस हालत में मिला अधेड़ का शव स्थानीय लोगों के दिलों दिमाग से उतर नहीं रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोई बाहर का व्यक्ति किस गांव में आया और उसकी हत्या हो गई। आखिरकार हत्या के पीछे क्या नाजायज कारण हो सकता है। यह चहुंओर चर्चा का विषय है। मालडीह बहियार के लोहागढ़ डांड के घटनास्थल समीप बंधुडीह, करंजा, बरौथा और करहरिया गांव पड़ता है। जहां वह व्यक्ति आया होगा। शव को देखने पर दो तीन दिन पूर्व की घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.