वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्लेटफॉर्म से खाली गाड़ियों को यार्ड या वाशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए शंट सेफ डिवाइस लगाई गई हैं। यह पटरी पर काम कर रहे कर्मचारियों और पार कर रहे लोगों को सतर्क कर दूर हटने का संदेश देती है। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के बनारस, वाराणसी सिटी, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, छपरा समेत अन्य स्टेशनों पर 30 यूनिट डिवाइस लगाई गई है। बनारस कोचिंग डिपो ने इस प्रणाली की शुरुआत की है। दरअसल, प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के टर्मिनेट होने के बाद यात्री उतर जाते हैं। इसके बाद पैडलॉकिंग स्टाफ इनके दरवाजे, खिड़कियां बंद करता है। फिर खाली ट्रेन को आगे लगा इंजन उसे पुश करके यार्ड में ले जाता है। इस वजह से पीछे लगे कोच के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के केबिन में मौजूद शंटिंगकर्मी वॉकी-ट...