भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता भागलपुर रेलवे स्टेशन के शंटिंग नेक के पास एक नई स्टेबलिंग लाइन तैयार किया गया है। मंगलवार को इसपर लाइट इंजन का सफलतापूर्वक ट्रायल भी संपन्न कराया गया। इससे स्टेशन क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन एवं प्रबंधन को और अधिक सुगम बनाया जा सकेगा। मालदा रेल डिवीजन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मालदा मंडल ने रेल अवसंरचना को सुदृढ़ करने एवं परिचालन दक्षता में वृद्धि की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह नव विकसित अवसंरचना कोचिंग रैकों के बेहतर स्टेबलिंग एवं प्रबंधन में सहायक होगी। यह भी पढ़ें- शंटिंग नेक के पास नई स्टेबलिंग लाइन पर ट्रायल हुआ परिचालन संबंधी भीड़भाड़ को कम करेगी तथा भागलपुर स्टेशन पर समग्र ट्रेन परिचालन दक्षता को और मजबूत ब...