नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- उत्तर प्रदेश की पहली फुल सर्विस क्षेत्रीय विमानन कंपनी होने का दावा करने वाली शंख एयरलाइंस के दफ्तरों पर आयकर की टीमें पहुंची हैं। आयकर सूत्रों के अनुसार यह सर्वे है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बाहर पुलिस की तैनाती की गई है। आयकर विभाग की कई टीमों गोमती नगर के वरदान खंड स्थित टॉवर 10 में कागजात खंगाल रही हैं। शंख एयरलाइंस के कर्ताधर्ता श्रवण विश्वकर्मा से सीनियर अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उनका और उनके सभी कर्मचारियों के मोबाइल रखवा लिए गए हैं। सभी लैपटॉप, टैब की जांच एक टेक्निकल टीम कर रही है। आयकर की सर्वे टीमें एयरलाइंस और उसकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े दस्तावेजों से जानकारियां जुटा रही हैं। देर शाम कुछ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि टीम को लीड कर रहे अधिकारी ने एक बड़ी वित्तीय अनियमितता साम...