लखनऊ, जून 7 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार सुबह 06 बजे गोमतीनगर स्थित 1090 चौराहे पर शंखनाद की गूंज के साथ 'योग जागरूकता अभियान' और योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हर नागरिक को योग अपनाना चाहिए। योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों में योग को संस्कार के रूप में रोपित करें, ताकि भविष्य की पीढ़ी महंगी दवाइयों और शल्य चिकित्सा से बच सके। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, जिले में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण अभियान शुरूयोग शिविर और रैली समिति के अध्यक...