बक्सर, फरवरी 16 -- शोभायात्रा महाकालेश्वर मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया आरती ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया फोटो संख्या 22 कैप्शन-फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि पर रविवार की देर शाम रघुनाथपुर महाकालेश्वर मंदिर स्थित शिव सरोवर पर गंगा आरती में करते कलाकार। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। फाल्गुन महाशिवरात्रि के अवसर पर तुलसी विचार मंच के तत्वावधान में रघुनाथपुर महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित शिवगंगा सरोवर तट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। विद्वान अर्चक राजू मिश्रा, गोपी मिश्रा व विकास मिश्र द्वारा दशाश्वमेध घाट की तर्ज पर महाआरती संपन्न कराई गई। दीपों की जगमग रोशनी, शंखनाद के साथ घंटियों की मधुर ध्वनि से वातावरण दिव्य हो उठा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, गंगा समग्र के राष्ट्रीय आरती आयाम प...