पटना, फरवरी 23 -- जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें सदस्यता दिलाते हुए कहा कि यह उनकी घर वापसी है। उन्होंने कहा कि इनके अनुभव का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा। उनके साथ अन्य कई नेता भी कांग्रेस में शामिल हो गये। शंकर स्वरूप राम कांग्रेस के पूर्व सांसद रामस्वरूप राम के पुत्र हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वे जन सुराज पार्टी से मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, असित नाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, विवेक भटनागर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...