गया, जनवरी 29 -- प्रखंड के रौना पंचायत अंतर्गत शंकर बिगहा गांव में 3 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले सूर्य नारायण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि आयोजन भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। गांव में विशाल एवं आकर्षक यज्ञ मंडप का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा के लिए पंडाल भी बनाया जा रहा है। यज्ञ के दौरान रात्रि में देवी अनुराधा सरस्वती जी के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। महायज्ञ की शुरुआत 3 फरवरी को भव्य जल यात्रा के साथ होगी। संपूर्ण आयोजन यज्ञाचार्य श्री नंदगोपालाचार्य जी महाराज के सान्निध्य एवं देखरेख में संपन्न कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीण पूरे...