औरैया, अप्रैल 16 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के ब्लाक रोड स्थित शंकर बगिया में श्रीमद्भागवत कथा महापुराण एवं रामकथा का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और आस्था के माहौल में जारी है। कार्यक्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन के अंतर्गत दिन में श्रीमद्भागवत कथा और रात्रि में रामकथा का रसपान कराया जा रहा है। बुधवार रात्रि रामकथा में कथावाचिका साध्वी पुष्पांजली शुक्ला ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने राम वनगमन, अहिल्या उद्धार सहित अनेक प्रसंगों को विस्तार से प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। उन्होंने रामचरितमानस की महिमा का उल्लेख करते हुए इसे जीवन का श्रेष्ठ मार्गदर्शक ग्रंथ बताया। रात्रिकालीन रामकथा प्रतिदिन रा...