सासाराम, मई 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पांचवीं शंकर ट्रॉफी प्रीमियर लीग 2026 (टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट) के दूसरे दिन का आयोजन बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दूसरे दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। चौके रोमांचक मुकाबलों से पूरा मैदान देर रात तक खेल प्रेमियों के उत्साह से गुलजार रहा। दूसरे दिन का पहला मुकाबला अतुल इलेवन और महाकाल सासाराम के बीच खेला गया। मैच में अतुल इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...