सहरसा, जून 8 -- सहरसा, संवाद सूत्र। शहर में निर्माणाधीन रेल ओवरब्रिज परियोजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने शंकर चौक स्थित सब्जी मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।आरओबी निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही सब्जी मंडी को सुलिंदाबाद से सटे दिवारी क्षेत्र स्थित भूमि पर शिफ्ट करने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इस संबंध में अंचल प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थल का निरीक्षण एवं भूमि मापी का कार्य पूरा कर लिया गया है। अंचलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों एवं अंचल अमीन की टीम ने स्थल पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन किया तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणारियों को दिया गया नोटिस प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार नए स्थल पर सब्जी मंडी के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी, ताकि व्यव...