फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। बेटी के साथ डीएम के पास न्याय की गुहार को लेकर पहुंचे 80वर्षीय रामफल अपनी पीड़ा बयां करते फफक पड़े। आरोप था कि शंकर गैंग का सदस्य रहे एक व्यक्ति ने उसकी पैतृक जमीन ह़डप लीं। विरोध करने पर उसेअगवा कर लिया, घर में आग लगा दिया। किसी तरह जान बची और न्याय की गुहार लगाते हुए अधिकारियों की चौखट नाप रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने केस संबंधी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जिससे उसे अपनी जमीन नहीं मिल पा रही है। हालांकि डीएम ने बुजुर्ग को भरोसा देते गुए मामले में प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही है। खागा तहसील के एकडला के कछरा निवासी रामफल की बेटी रानी देवी ने डीएम को बताया कि करीब 20 साल पहले गांव के एक व्यक्ति ने फर्जी तरह से राजस्व विभाग के कर्मचारियों को साध कर उसके पैतृक जमीन को अपने नाम करा लिया था। विरोध करने पर दस्यु ग...