मऊ, फरवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के बैनर तले बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर मुकदमे के विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। कांग्रेसी नेता संतों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए। इस दौरान प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश के ऋषि-मुनियों का उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्पीड़न के खिलाफ आरपार का संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शंकराचार्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को शर्मनाक बताया, कहा कि इससे पूरा देश आहत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.