देहरादून, जनवरी 30 -- अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति ने प्रयागराज में धर्मगुरु शंकराचार्य के साथ हुए अमर्यादित व्यवहार पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। समिति ने इस प्रकरण के दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति और अखिल भारतीय धर्मसंघ वाराणसी को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शंकराचार्य के साथ जो दुर्व्यवहार हुआ, वह सनातन समाज के लिए असहनीय है। समिति ने धर्मसंघ से आग्रह किया कि नियमों के तहत दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर समाज को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाए। साथ ही, कहा कि यूजीसी 2026 एक्ट के नए नियमों को पूर्णतः समाप्त या संशोधित नहीं किया गया, तो सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए जन आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में ...