नई दिल्ली, जनवरी 27 -- शंकराचार्य विवाद के बीच अयोध्या से एक बड़ा प्रशासनिक घटनाक्रम सामने आया है। जीएसटी विभाग में तैनात डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है, जो दो पन्नों का बताया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है। इससे पहले सोमवार को शंकराचार्य विवाद और यूजीसी को लेकर बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार ने इस्तीफा दे दिया था। यूपी में यह दूसरा इस्तीफा सामने आया है। प्रशांत कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी से वे गहरे आहत हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस प्रदेश का नमक खाता हूं और जिस प्रदेश से मुझे वेतन मिलता है, मैं उस...