कानपुर, फरवरी 25 -- शंकराचार्य पर रिपोर्ट क े विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन -प्रधानमंत्री को सबोघित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा फोटो 25 एकेबी 18 परिचय- कलेक्टे्रट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांाग्रेसी। कानपुर देहात, संवाददाता। शंकराचार्य के विरूद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर को प्रदेश सरकार का षडयंत्र बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट पहुुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन का फैसला किया है। इसी क्रम में पार्टी हाई कमान के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय प...