सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस प्रकरएा निष्पक्ष जांच कराई जाए। पूर्व अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्तियों की पृष्ठभूमि समेत अन्यु बिन्दुओं की जांच कराई जाए। कांग्रेस पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी धार्मिक व सामाजिक पद पर आसीन व्यक्तित्व के विरुद्ध की गई कार्रवाई तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। अतः इस प्रकरण की समुचित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.