वाराणसी, फरवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में पॉक्सो ऐक्ट के मुकदमे की जांच को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सवाल उठाया है। मंगलवार को उन्होंने तस्वीर जारी कर प्रयागराज के जॉइंट पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा और वादी आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच नजदीकियों के आरोप लगाए हैं। शंकराचार्य ने कहा कि दोनों साथ केक काटते और उत्सव मनाते दिख रहे हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर प्रश्न उठता है। शंकराचार्य ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा साजिश के तहत कराया गया है। प्रयागराज में स्नान से रोके जाने और उसके बाद के घटनाक्रम के बाद अचानक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरा प्रकरण योजनाबद्ध तरीके से खड़ा किया गया है। गिरफ्तारी की अटकलों के बीच शंकराचार्य ने कहा कि उनके अधिवक्ता लगातार संपर्क में हैं...