बोकारो, अप्रैल 25 -- भंडारीदह। चंद्रपुरा प्रखंड के चिरुडीह-फुलवारी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दशनाम गोस्वामी समाज ने 26 अप्रैल को शंकराचार्य जयंती समारोह धूमधाम से मनाने की बात कही। निर्णय लिया कि जयंती समारोह के अवसर पर 51 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी किया जायेगा। बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक जागरूकता बढ़ाना तथा सनातन परंपराओं को सुदृढ़ करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...