वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को धमकी देने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। गुरुवार को दी गई तहरीर पर शुक्रवार को भी केस दर्ज नहीं हो सका। आरोप है कि पुलिस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से उनके प्रतिनिधि परमात्मानन्द ने गुरुवार को भेलूपुर थाने में तहरीर दी थी। शुक्रवार को भी मामले में केस दर्ज नहीं हो सका। परमात्मानंद ने कहा है कि शंकराचार्य जैसे व्यक्तित्व को धमकी मिलना करोड़ों अनुयायियों की आस्था और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती है। सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संज्ञेय अपराध में प्राथमिकी दर्ज न करना भेलूपुर पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है...