लखनऊ, जनवरी 28 -- अमेठी। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रयागराज जाने के लिए निकले पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) दीपक सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गौरीगंज गेस्ट हाउस लाया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गेस्ट हाउस के बाहर गौरीगंज, जामो और मुंशीगंज थानों की पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि शंकराचार्य के साथ सरकार अन्याय कर रही है। इसी के विरोध और उनके समर्थन में वे प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन उन्हें जगह-जगह पुलिस द्वारा रोका गया। इसके बाद उन्हें जबरन गौरीगंज गेस्ट हाउस लाया गया। दीपक सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी जाना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार उस अधिकार का दमन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.