मथुरा, फरवरी 26 -- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई को भाजपा की दमनकारी नीति बताया। प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर में कहा कि ज्योर्तिमठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिक दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेशों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक एवं शासन का कर्तव्य है तथापि इस प्रकरण के समय परिस्थितियों एवं व्यापक परिप्रेक्ष्य ने समाज में गंभीर प्रश्न और आशंकाएं उत्पन्न कर दी हैं। शंकराचार्य ने पूर्व में महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ के संदर्भ में राज्य सरकार की प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सार्व...